National & world Current Affairs

19-04-2019

मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध गैर-कानूनी और असंवैधानिक है, क्योंकि ऐसी प्रथा न केवल महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 25 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। Ref.D

अंतरिक्ष की दुनिया में नेपाल ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। इसे अमेरिका के वर्जीनिया से अंतरिक्ष में छोड़ा गया। इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है। Ref.A

नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच जल्द ही अंतरिक्ष स्टेशन में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी। क्रिस्टीना के मिशन की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने का नया रिकॉर्ड बन जाएगा। किसी भी महिला द्वारा एकल अंतरिक्ष यान में बिताया गया यह सबसे लंबा समय होगा। Ref.A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *