कोरोना वायरस के दौरान एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर की मृत्यु होने पर प्रदेश सरकार कितनी धनराशि देगी? – 50 लाख
कोलकाता के बाद देश की दूसरी सबसे पुरानी नगरपालिका कौन सी है? – नाहन नगरपालिका (1868 में बनी थी)
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मरीजों तक समय पर जीवन रक्षक दवाइयां पहुंचाने के लिए किस नाम से हेल्पलाइन जारी की है? – सीएम एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन
हिमाचल प्रदेश सरकार लोगों की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित कर रही है। अब तक होम डिलीवरी सुविधा से कितने लाख लोग लाभान्वित हो चुके हैं? – करीब 12.82 लाख
हिमाचल प्रदेश में ‘कालाटोप वन्यजीव अभ्यारण्य’ कहाँ पर स्थित है? – चंबा
‘केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान’ कहाँ है? – शिमला
हिमाचल प्रदेश में कितने केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं? – एक (जिला कांगड़ा में)