HP Current Affairs

31-दिसंबर-2018

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के प्रसिद्ध लेखक नरवीर लांबा द्वारा लिखित पुस्तक ‘21वीं सदी का भारत’ का विमोचन किया।

केंद्र सरकार ने हिमाचल को तीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों की सौैगात दी है। इंग्लिश मीडियम के इन स्कूलों में होनहार छात्रों को निशुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाएगी। छठी से 12वीं तक के इन स्कूलों का सारा खर्चा केंद्र सरकार उठाएगी।

राज्य सरकार वन आवरण तथा राज्य कोष में वृद्धि करने के उद्देश्य से वनों का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करेगी।

आईपीएस (IPS) अफसर एवं डीजी जेल सोमेश गोयल को हिमालय आजीवन अवार्ड-2018 से नवाजा गया है। हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन के दौरान सोमेश गोयल को यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार के हाथों मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *