गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन जानी-मानी हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका और आरएसएस से जुड़े नेता एवं समाजसेवी नानाजी देशमुख को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष राष्ट्रपति द्वारा 112 पद्म पुरस्कार दिए गएI 04 पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों को पाने वालों में 21 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। Ref.D
सीजेआई (CJI) रंजन गोगोई ने अयोध्या विवाद की सुनवाई के लिए नई बैंच का गठन किया। इस बैंच में जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नसीर होंगे।
हिंदी कथा साहित्य को नई भाषा देने वाली शब्द शिल्पी कृष्णा सोबती का निधन हो गया।