अमर उजाला फाउंडेशन का ‘हर-घर अमृता’ अभियान का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विधानसभा से किसने किया? – मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर
अभियान के तहत ‘गिलोय हर घर का सदाबहार दोस्त’ पोस्टर का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकार्पण किया।
वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में कितने हेलीपैड है? – 64
हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री शांता कुमार द्वारा लिखे गए प्रधानमंत्री को पत्र में किस मांग को प्रमुखता से उठाया गया है? – जनसंख्या नियंत्रण कानून
हिमाचल प्रदेश की कौन सी घाटी मिनी पंजाब के नाम से प्रख्यात है – बल्ह घाटी जिला मंडी
बल्ह घाटी से बहने वाली सुकेती खड तथा अन्य खडों के चैनेलाइजेशन के लिए कितने करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे? – करीब 1200 करोड़
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किस देश के साथ उन्नत किस्म की भेडें खरीदने के लिए समझौता किया है? – ऑस्ट्रेलिया