हाल ही में हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले किस नेता को चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया – केंद्रीय राज्य वित्त एवं कारपोरेट मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर
हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले केंद्रीय राज्य वित्त एवं कारपोरेट मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर को चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से किस क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए सम्मानित किया – ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के लिए शुरू की गई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा और बच्चों के लिए सांसद भारत दर्शन कार्यों के लिए
भारत के किस राज्य की तीन राजधानियां बनाए जाने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर दिया – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होंगी – विशाखापट्टनम, कुर्नूल और अमरावती
107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां पर किया गया – बंगलुरु
वैश्विक नवाचार सूचकांक 2019 की रिपोर्ट के अनुसार भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है – 52वां
भारत में कॉपीराइट अधिनियम 1957 कब लागू हुआ था – 21 जनवरी 1958
चीन में कौन सा रहस्यमयी वायरस तेजी से फैल रहा है – कोरोनावायरस
भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष किसे चुना गया – अर्जुन मुंडा
रोम रैंकिंग सीरीज़ में किसने स्वर्ण पदक जीता है – दीपक पूनिया और रवी दहिया
भारत में अगली जनगणना किस वर्ष आयोजित है – वर्ष 2021 (वर्ष 2021 में आयोजित जनगणना में सरकार पहली बार सरकार उन परिवारों के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी जिनके मुखिया ट्रांसजेंडर हैं)
भारतीय सेना के उप प्रमुख का पदभार कौन संभालेंगे – सतिंदर कुमार सैनी (एस के सैनी)