भारत अपनी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रूस के साथ एक के बाद एक रक्षा समझौते कर रहा है। भारत ने नौसेना के वास्ते दो युद्धपोतों के निर्माण के लिए रूस के साथ 50 करोड़ डॉलर (3.5 हजार करोड़ रुपये) का करार किया। मिसाइल से लैस दोनों युद्धपोतों का गोवा में निर्माण किया जाएगा। Ref.21J
इंटरपोल का सदस्य बनने की कोसोवो की कोशिश नाकाम हो गई है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में चल रहे इंटरपोल के वार्षिक सम्मेलन में कोसोवो के आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया। Ref.21A
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वर्ष 2020 के अपने मंगल अभियान के दौरान यान को लाल गृह पर उतारने की जगह तय कर ली है। नासा ने सबसे उन्नत इलाके ‘जेजीरो क्रेटर’ का चुनाव किया। Ref.21J
अंजुम मोदगिल और मेहुली घोष ने त्रिवेंद्रम में चल रही 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप स्पर्धाओं (एनएससीसी) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अंजुम ने अर्जुन बाबुता के साथ मिलकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीताl Ref.21A
भारतीय जिम्नास्टों ने बाकू में चल रहे एफआईजी एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक विश्व कप में पुरूष और महिला वर्ग में दो कांस्य पदक जीते। Ref.21A