प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया है। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मोदी को इस सम्मान के लिए चुना गया। Ref.A
अपने गोपनीय खुलासों से पूरी दुनिया में खलबली मचाने वाले विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म 3 जुलाई 1971 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। 2006 में उन्होंने विकिलीक्स नाम एक वेबसाइट की स्थापना की। इस वेबसाइट पर कई खुफिया दस्तावेजों को छापा।
2006 में असांजे ने विकिलीक्स को शुरू किया था।
2010 में स्वीडन की दो महिलाओं ने असांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
2010 में असांजे ने युद्ध से जुड़े अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को पब्लिकली किया।
2012 में असांजे ने लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली।
2017 में स्वीडन ने असांजे के खिलाफ दुष्कर्म से जुड़े अपराध को हटा लिया।
2017 में आरोप हटने के बाद इक्वाडोर ने असांजे को अपनी नागरिकता दी।
2019 में लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास से असांजे को गिरफ्तार किया गया। Ref.A
फिलीपींस की एक गुफा में मानव की नई प्रजाति के अवशेष मिले हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक विलुप्त हो चुकी इस नई प्रजाति के अवशेष फिलीपींस के सबसे बड़े द्वीप लूजोन में पाए गए हैं जिसके बाद इस प्रजाति का नाम होमो लूजोनेसिस रखा गया है। Ref.A