प्रदेश की तर्ज पर देश के कई अन्य राज्य भी सरकारी स्कूलों से पढ़ कर निकले गौरवमयी जनों को सम्मानित करेगी। हिमाचल की नई पहल अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती को अन्य राज्य भी शुरू करने जा रहे हैं। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित हुए ज्ञान कुंभ के दौरान हिमाचल प्रदेश ने अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती की विस्तृत जानकारी दी। Ref.07A
प्रदेश में पहली बार निःशुल्क एयर एंबुलेंस सर्विस शुरू होगी तथा इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वर्ष 2019 में फरवरी माह में शुरू होने वाली इस सेवा में दो एयरक्रॉफ्ट आपातकालीन परिस्थितियों के लिए हर पल तैयार रहेेंगे। यह एयर एंबुलेंस सेवा शिमला से पीजीआई चंडीगढ़ तक चलेगी। परवाणू-शिमला फोरलेन बनाने वाली कंपनी सेवक कंस्ट्रक्शन ने यह दायित्व अपने कंधे पर लिया है। सेवक कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी तरविंद्र सिंह सभ्रवाल ने कहा कि 26 फरवरी, 2019 से शुरू हो रही इस निःशुल्क सेवा के लिए लभगभ सभी औपचारिक्ताओं को पूरा किया जा चुका है। Ref.06D
