भारत ने न्यूजीलैंड से पांचवां और अंतिम वनडे 35 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड में एकदिवसीय सीरीज में चार मैच जीती है।
विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है – 4 फरवरी
उत्तरी बहामास में अबाको द्वीप के पास एक छोटी नौका के डूब जाने से 28 हैती प्रवासियों की मौत हो गयी।
मनाली से सटे सोलंगनाला में हिमाचली बेटियों ने नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के स्की जायंट सलालम इवेंट के सभी मेडल अपने नाम कर लिए है। हिमाचली बेटी संध्या ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, आंचल ने दूसरे स्थान के साथ रजत जीता। हिमाचली की ही वर्षा देवी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक के साथ प्रदेश नाम रोशन किया है।
मशहूर फिल्म निर्माता अरिबाम श्याम शर्मा ने नागरिकता संशोधन विधेयक-2016 के विरोध में अपना पद्मश्री अवार्ड वापस लौटाने का ऐलान किया है। मणिपुरी फिल्म निर्माता अरिबाम को वर्ष 2006 में यह पुरस्कार मिला था। Ref.D
58 आर्थिक भगोड़ों को भारत लाने की तैयारी में है केंद्र सरकार-
विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, नितिन और चेतन संदेसरा, ललित मोदी और यूरोपियन बिचौलिए गुईडो राल्फ हाश्चके और कार्लो गेरोसा उन 58 आर्थिक भगोड़ों में शामिल हैं जो विदेश में रह रहे हैं और उन्हें देश वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की मांग, इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस और और लुक आउट नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया है। Ref.A