हिमालय क्षेत्र में सौ वर्षों में औसत तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि बर्फबारी में 15-20 प्रतिशत की कमी आई है।

नौणी विश्वविद्यालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों से आठवीं, दसवीं या जमा दो में से कोई भी दो कक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत सीट आरक्षित की हैं।

प्रदेश के 11 जिलों की 91 तहसीलों एवं उप-तहसीलों में वानरों को एक वर्ष की अवधि के लिए पीड़क जंतु यानी वर्मिन घोषित किया गया है। यानी इन क्षेत्रों में अब बंदर मारने की अनुमति होगी। 24 मई, 2016 को वानरों को हिमाचल के दस जिलों की 38 तहसीलों एवं उप-तहसीलों मे पीड़क जंतु घोषित किया गया था, जिसकी अवधि को 20 दिसंबर, 2017 में एक वर्ष के लिए बढ़ाई गई थी।

हिमाचल प्रदेश गो सेवा आयोग का गठन किया गया है।  इस आयोग के अध्यक्ष पशुपालन मंत्री होंगे। इस आयोग के उपाध्यक्ष तथा गैर सरकारी सदस्यों की सेवाएं नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष तक की अवधि के लिए मान्य होंगी। आयोग का मुख्यालय शिमला में होगा।

31 दिसंबर 2018 तक प्रदेश के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों का आंकड़ा 849981 तक पहुंच चुका है।  दो लाख के आंकड़े के साथ जिला कांगड़ा प्रथम स्थान पर तथा मंडी दूसरे स्थान पर हैI

स्वयंसेवी संस्था हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ने सात विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार से नवाजाI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Elite Study\'s Content is protected !!