HP Current Affairs

21-07-2019

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कारगिल विजय दिवस के 20वें आयोजन पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, दिल्ली से आरंभ हुई ‘विजय मशाल’ यात्रा का स्वागत किस जिले में किया?  – मंडी (‘ऑपरेशन विजय’ में देश के चार वीर सैनिकों को परमवीर चक्र प्राप्त हुए, जिनमें दो हिमाचल प्रदेश के वीर सपूत, कै. विक्रम बतरा तथा हवलदार संजय कुमार शामिल हैं। कारगिल युद्ध में देश के 527 सैनिकों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहूति दी, जिनमें से वीरभूमि हिमाचल के 52 सैनिक थे, इनमें 12 जिला मंडी के जवान थे। )

सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई के लिए गठित प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को जयराम सरकार द्वारा कब भंग किया गया?
जुलाई 2019 (प्रशासनिक ट्रिब्यूनल  से कर्मचारियों को शीघ्र एवं कम खर्च पर न्याय मिलता था। राज्य प्रशासनिक प्राधिकरण का सर्किट बैंच धर्मशाला और मंडी में मामलों का निपटारा करता था। )

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर को वर्ल्ड बैंक से एचआरडी मंत्रालय द्वारा  कितने करोड़ रुपए शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए प्राप्त हुए हैं  ? – 20 करोड़ (हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. एसपी बंसल बताया कि विवि के नए कैंपस में ई-लाइब्रेरी, वेब स्टूडियो तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। )

लैंड रजिस्ट्रेशन’ ग्लोबल प्रैक्टिसिज एंड लेसन्स फॉर इंडिया’ पुस्तक के लेखक कौन है? –  बीके अग्रवाल (इस पुस्तक का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया था। इस पुस्तक में भू-रिकॉर्ड पंजीकरण के विभिन्न पहलुओं पर वृहद जानकारी दी है, जो वास्तव में नीति निर्धारकों, वकीलों, राजस्व से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों, विभिन्न प्रदेशों के राजस्व विभागों तथा शोधकर्ताओं व विशेषज्ञों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। ) Ref.A

हिमाचल प्रदेश की सुप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा  प्रदेश में कहां पर आयोजित होती है? – भरमौर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (ई-नेम) राष्ट्रीय रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है? –  चौथा स्थान
(केंद्र की ई-नेम प्रोजेक्ट के लिए हिमाचल की 19 मंडिया चयनित हुई है। इस प्रोजेक्ट में किसानों के उत्पादन ऑनलाइन बेचे जाने का प्रावधान है। इस व्यवस्था में राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुड़ी देश भर की 100 से अधिक मंडियों में हिमाचल का किसान बागबान प्रदेश की चयनित 19 मंडियों में बैठकर देश के किसी भी कोने में अपना उत्पाद बेच सकता है।)

वन विभाग हिमाचल प्रदेश ने गत वर्ष विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों व संस्थाओं द्वारा नर्सरी पौधारोपण एवं वन संरक्षण में किए जा रहे विशिष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए प्रथम अरण्य पुरस्कार से किसे नवाजा गया?  –  नीरज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *